Aaj Ka Rashifal, 24 फरवरी 2026: आज कर्क राशि बड़े निर्णय रोक के रखिए, वृश्चिक के घर में बड़ा विवाद, मीन को न्यूरो समस्या
Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं, 24 फरवरी को मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं, 24 फरवरी को मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। ग्रहों की स्थिति: चंद्रमा उच्च का वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु- ये एक अत्यंत खराब समय कहा जाएगा। लोगों के रिश्ते बिगड़ेंगे, रक्त से संबंधित परेशानी, रक्त संक्रमण इन दिनों बढ़ेगा। क्रोध बढ़ेगा, मार्केट में उतार-चढ़ाव रहेगा। यह एक नकारात्मक योग का निर्माण हो रहा है। शनि मीन राशि में है। पूरे जनमानस को वर्ल्डवाइड थोड़ा ध्यान देकर के आगे बढ़ना चाहिए। यह समय सही नहीं है।
मेष राशि
सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। आय रुक-रुक के होता रहेगा। यात्रा छिटपुट बनी रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बना रहेगा। बैलेंस बना रहेगा, लेकिन डिस्टरबेंस अत्यधिक है। सूर्य को जल देना, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यवसाय प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान और प्रेम पर ध्यान दें। यह डिस्टर्बिंग टाइम है। लेकिन इस समय का जो मतलब 24 तारीख की जो स्थिति है, वह संभाल लेंगे आप। कुछ अच्छा होने का संकेत है। आपका कद बढ़ेगा, समाज में सराहे जाएंगे, आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। तो पहले से बेहतर समय यह कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। यात्रा दुर्घटनाकारी होगा। थोड़ा बच के पार करने वाला समय है। काली वस्तु का दान करें।
कर्क राशि
आपके अष्टम भाव में ग्रहों का जमौड़ा लगा हुआ है। मंगल सप्तम से अष्टम जा चुके हैं। निर्णय महत्वपूर्ण जो भी लगे, उसको रोक के रखिए, क्रोध पे काबू रखिए। मानसिक स्थिति खराब होगी, अवसाद की स्थिति आ सकती है। प्रेम संतान खराब स्थिति है, एक अत्यंत खराब समय कहा जाएगा, बहुत बच के पार कीजिएगा। आय में निरंतरता बनी रहेगी, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। मन को थोड़ी-सी राहत मिलेगी, लेकिन ओवरऑल ये बहुत ही खराब समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
दांपत्य को संभालिए, स्वास्थ्य को संभालिए। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी ठीक रहेगा, लेकिन पर्सनल लाइफ ज़्यादा हिली हुई है, प्रोफेशनल लाइफ कम हिली रहेगी। बैलेंस बना के चलना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन ज़रूर बना के चलिए, अदरवाइज खराब होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
शत्रुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, शारीरिक और मानसिक दबाव बना रहेगा। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा। नरम-गरम समय बना रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
मानसिक स्थिति बहुत खराब रहेगी। बच्चों के सेहत पे ध्यान देना बहुत आवश्यक है। प्रेम में कोई बड़ा विवाद या किसी तरीके की कोई बड़ी परेशानी संभव है। अवसाद-ग्रस्त हो सकते हैं, बहुत बच के पार करने की आवश्यकता है। और चंद्रमा की स्थिति बहुत खराब है एक-दो दिन, दुर्घटना का योग बनता है, बहुत बच के पार करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ प्रभावित है। थोड़ा सा बच के पार करिए, कोई रिस्क मत लीजिए। शनि देव को प्रणाम करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
घरेलू सुख बाधित रहेगा, घर में बड़ा विवाद हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य और माँ के स्वास्थ्य पे ध्यान दीजिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादास्पद हो सकती है। इधर जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। थोड़ी रंगीनियत बनी रहेगी, लेकिन ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
धनु राशि
नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। शत्रु नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन जीत आपकी होगी। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि
बहुत सारे लोग इस समय जुड़े हुए हैं, जिसमें मैक्सिमम नकारात्मक हैं, बहुत बचके पार करिए। कहीं निवेश मत करिए अभी, बचके रहिए। जुबान पर काबू रखिए, जल्दी न किसी को जुबान दीजिए और न ही कुछ ज़्यादा बोल जाइए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान भी प्रभावित है, व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
घबराहट, बेचैनी, मानसिक अवसाद, शारीरिक अवसाद बना रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार आपका ठीक है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
बहुत बचके पार करिए। न्यूरो की प्रॉब्लम हो सकती है। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति काफी बेहतर है। कुल मिलाकर डिस्टर्बिंग टाइम बहुत ज़्यादा है, लेकिन पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसाय को आप संभाल लेंगे, लेकिन बाकी सारी चीज़ों में थोड़ा-सा ऊपर-नीचे होगा। बहुत संभल के पार करिए। काली वस्तु का दान करना और शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय