ABANDONEDसुपर 8 - मैच 1 कोलम्बो
पाकिस्तान
0/0
न्यूजीलैंड
मैच रद्द
UPCOMINGपहला वनडेब्रिस्बेन
ऑस्ट्रेलिया
भारत
24 Feb 202609:20 AM
मैच का समय 09:20 IST (03:50 GMT)
UPCOMINGफाइनलहुबली
कर्नाटक
जम्मू एंड कश्मीर
24 Feb 202609:30 AM
मैच का समय 09:30 IST (04:00 GMT)
UPCOMINGसुपर 8 - मैच 5कैंडी
इंग्लैंड
पाकिस्तान
24 Feb 202607:00 PM
मैच का समय 19:00 IST (13:30 GMT)
UPCOMINGमैच 1बैंकॉक
थाईलैंड
जापान
25 Feb 202607:30 AM
मैच का समय 07:30 IST (02:00 GMT)
UPCOMINGपहला टी20हैमिल्टन
न्यूजीलैंड
ज़िम्बाब्वे
25 Feb 202611:45 AM
मैच का समय 11:45 IST (06:15 GMT)
UPCOMINGदूसरा वनडेसेंचुरियन
दक्षिण अफ्रीका
पाकिस्तान
25 Feb 202604:30 PM
मैच का समय 16:30 IST (11:00 GMT)
UPCOMINGतीसरा वनडेग्रेनाडा
वेस्ट इंडीज
श्रीलंका
25 Feb 202607:00 PM
मैच का समय 19:00 IST (13:30 GMT)
UPCOMINGसुपर 8 - मैच 6कोलम्बो
श्रीलंका
न्यूजीलैंड
25 Feb 202607:00 PM
मैच का समय 19:00 IST (13:30 GMT)
UPCOMINGसुपर 8 - मैच 7अहमदाबाद
वेस्ट इंडीज
दक्षिण अफ्रीका
26 Feb 202603:00 PM
मैच का समय 15:00 IST (09:30 GMT)

ICC T20 World Cup

T20 वर्ल्ड कप अंक तालिकापूरी कवरेज

PosTeamMatchesWonLostTiedNRPointsNRRSeries Form
  • 1भारत440008+2.500
    W
    W
    W
    W
  • 2पाकिस्तान431006+0.976
    W
    L
    W
    W
  • 3यूएसए422004+0.788
    W
    W
    L
    L
  • 4नीदरलैंड्स413002-1.217
    L
    L
    W
    L
  • 5नामीबिया404000-3.108
    L
    L
    L
    L

T20 वर्ल्ड कप 2026 खबरें

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से बचा, हेटमायर तूफानी शतक पूरा करने से चूके

हेटमायर ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बजाई बैंड, WI के लिए लगाई सबसे तेज फिफ्टी

लुंगी एनगिडी को किसने सिखाया 'स्लोअर हथियार' चलाना? बोले- जब IPL में...

अफ्रीका ने 3 देशों के साथ शेड्यूल का किया ऐलान, 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

क्या T20 WC की 'डक किंग' बनेगी टीम इंडिया? शर्मनाक लिस्ट में बांग्लादेश के नजदीक

भारतीय टीम अहमदाबाद छोड़ चेन्नई पहुंची, जिम्बाब्वे मुकाबले के लिए करेगी तैयारी

इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार बन सकती है वरदान, बशर्ते…मांजरेकर का मंत्र

'द हंड्रेड' में इंडिया कनेक्शन पर फरहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कौन अपनी टीम…

कोहली के साथ अक्षर ने मैच विनिंग...अश्विन ने याद दिलाई पटेल की फाइनल वाली पारी

2006 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था और इसके एक साल बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे पहला खिताब भारत ने अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। आईसीसी वर्ल्ड कप जहां हर चार साल में एक बार खेला जाता है, तो वहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप हर दो साल में एक बार कराया जाता है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 10वां एडिशन है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 के बाद सीधा 2021 में खेला गया था। दरअसल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 के बाद 2018 में खेला जाना था, लेकिन आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में हुई थी और इसके बाद आईसीसी 2018 टी20 वर्ल्ड कप ड्रॉप कर दिया था क्योंकि 2019 में आईसीसी वर्ल्ड कप भी खेला जाना था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था, लेकिन कोविड के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था। जिसके चलते 2021 और 2022 में लगातार दो साल टी20 वर्ल्ड कप खेले गए। 2021 टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना था, लेकिन कोविड के चलते इसको दुबई और ओमान में शिफ्ट किया गया था, हालांकि इसकी मेजबानी बीसीसीआई ने ही की थी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जो 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था, वो 2022 में खेला गया था। इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया और रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने खिताब जीता था। भारत का ये दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब था। टीम इंडिया के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने भी दो-दो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है।

टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल बज चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट से बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 20 टीमों और 55 मैचों के इस महाकुंभ का शेड्यूल न केवल रोमांचक है, बल्कि रणनीतिक रूप से भी बेहद दिलचस्प है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका के कुल 8 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनमें 5 भारत में और 3 श्रीलंका में हैं। भारत में ये मैच मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप के मैच कोलंबो के एएससी स्टेडियम के अलावा आर प्रेमदासा स्टेडियम और पल्लेकेले के कैंडी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के उद्घाटन वाले दिन ही 7 फरवरी को तीन मुकाबले हैं। 2 भारत में और एक श्रीलंका में। सबसे पहला मुकाबला पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड का है जो कोलंबो में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से होगा। दूसरा मैच वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड का है जो कोलकाता में दोपहर बाद 3 बजे से खेला जाएगा। पहले ही दिन भारत का भी मुकाबला है जब मुंबई में टीम अमेरिका का सामना करेगी। मैच शाम 7 बजे से है। ग्रुप स्टेज के मैच 7 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेंगे। वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है- A, B, C और D। भारत ग्रुप A में है जिसमें इसके अलावा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान हैं। ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल, इटली और स्कॉटलैंड हैं। ग्रुप D की बात करें तो उसमें दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई औ कनाडा हैं। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप से टॉप की 2-2 टीमें 'सुपर-8' स्टेज में क्वालीफाई करेंगी। भारत के मैचों की बात करें तो 7 फरवरी को अमेरिका के साथ मुकाबले के बाद उसका अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होगा। भारत का तीसरा ग्रुप मैच 15 फरवरी को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ कोलंबो में तय है लेकिन पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया है और अगर उसने यू-टर्न नहीं लिया तो क्रिकेटप्रेमियों को इस महामुकाबले का लुत्फ उठाने से वंचित रह सकते हैं। भारत का चौथा और आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ है। टीम इंडिया के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। ग्रुप चरण के मैच खत्म होने के बाद सुपर-8 के मुकाबले शुरू होंगे जो 21 फरवरी से 1 मार्च तक चलेंगे। सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। उसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें तय होंगी। टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च 2026 को खेला जाएगा। अगर इसमें पाकिस्तान नहीं पहुंचता है तो मुकाबला कोलकाता में होगा, नहीं तो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 8 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तब खिताबी मुकाबला कोलंबो में आयोजित होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी तमाम खबरें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल, लाइव क्रिकेट स्कोर,स्टैट्स, पॉइंट्स टेबल अपडेट आप लाइव हिन्दुस्तान पर देख सकते हैं।

अधिक देखें

  • ICC T20 World Cup 2026 FAQs

  • इस बार के टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन कर रहा है?

    इस बार के टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन कर रहा है?

  • इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

    टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

  • टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप के दौरान फाइनल समेत कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब खेला जाएगा?

    टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

  • पहला टी20 विश्व कप कब और किसने जीता था?

    2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप को भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीता था।

  • भारत ने T20 वर्ल्ड कप कितनी बार जीता है?

    भारत ने अब तक कुल 2 बार टी 20 वर्ल्ड कप जीता है- 2007 और 2024 में।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब से शुरू होगा?

    टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगा।

  • टी20 वर्ल्ड कप कितने साल में होता है?

    टी 20 वर्ल्ड कप हर दो साल में होता है।

  • भारत का पहला टी20 कप्तान कौन था?

    भारत का पहला टी20 कप्तान कौन था?

  • पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का कप्तान कौन था?

    2007 में हुए पहले वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी भारत के कप्तान थे।

  • पिछली बार के टी20 वर्ल्ड कप का विजेता कौन था?

    पिछली बार 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप को भारत ने जीता था।

  • सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खिताब कौन सा देश जीता है?

    अब तक भारत समेत तीन टीमों ने सबसे ज्यादा दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। बाकी दो टीमें हैं- इंग्लैंड और वेस्टइंडीज।

  • पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप कितनी बार जीता है?

    पाकिस्तान ने अब तक एक बार 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

  • पाकिस्तान ने अब तक एक बार 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

    पाकिस्तान ने अब तक एक बार 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

Hindi NewsCricketICC T20 World Cup 2026
  • link: news